हम जान हैं तुम्हारी या हमारी जान तुम हो

ये याद है तुम्हारी या यादों में तुम हो,
ये ख्वाब हैं तुम्हारे या ख्वाबों में तुम हो,
हम नहीं जानते हमें बस इतना बता दो,
हम जान हैं तुम्हारी या हमारी जान तुम हो।

मजा तो तब ही पीने का यारो

बैठे हैं दिल में ये अरमां जगाये,
कि वो आज नजरों से हमें अपनी पिलायें;
मजा तो तब ही पीने का यारो,
इधर हम पियें और नशा उनको हो जाये।

मुझे तुम से मोहब्बत है बताना भूल जाता हूँ

ज़रूरी काम है लेकिन रोज़ाना भूल जाता हूँ,
मुझे तुम से मोहब्बत है बताना भूल जाता हूँ,
तेरी गलियों में फिरना इतना अच्छा लगता है,
मैं रास्ता याद रखता हूँ ठिकाना भूल जाता हूँ।

जहाँ दिल न लगे, वो बस्ती किस काम की

जिसका वजूद नहीं, वह हस्ती किस काम की,
जो मजा न दे, वह मस्ती किस काम की,
जहाँ दिल न लगे, वो बस्ती किस काम की,
हम आपको याद न करें, तो फिर ये मोहब्बत किस काम की।

मुबारक तुम्हे ये नया साल हो

मुबारक तुम्हे ये नया साल हो,
खुशियों का ऐसा ये उपहार हो,
खुशियाँ ही बिखेरे ये हर तरफ,
गमों का न कोई यहां संसार हो ।
हैप्पी न्यू ईयर 

नव वर्ष मंगलमय हो

नये साल की खुशी बांटेंगे हम,
गमों की सब जंजीरें काटेंगे हम,
जो भी आएंगे गुलशन में हमारे,
खुशियाँ सबके ही संग बाँटेंगे हम ।
नव वर्ष मंगलमय हो। 

नए रंग हों नयी उमंगें आँखों में उल्लास नया

नए रंग हों नयी उमंगें आँखों में उल्लास नया,
नए गगन को छू लेने का मन में हो विश्वास नया,
नए वर्ष में चलो पुराने मौसम का हम बदलें रंग,
नयी बहारें लेकर आये जीवन में मधुमास नया,
नए वर्ष हार्दिक बधाई