हिंदी शायरी : बहुत मन करता है हंसने का पर किसी की कमी रुला देती है

मैं अबरार खान आपका स्वागत करता हूं अपने इस ब्लॉग पर, आपको यहां बहुत ही खूबसूरत शायरियों का कलेक्शन मिलेगा। मैं आशा करता हूं आपको ये शायरियां पसंद आयेगी। अगर आपको मेरी शायरियां अच्छी लगती है तो कमेन्ट करके जरूर बताए धन्यवाद।
1. दुरिया बहुत हैं पर इतना समझ लो,
पास रहकर ही कोई रिश्ता ख़ास नहीं होता,
तुम दिल के पास इतने हो की,
दूर रह कर भी दूरियों का एहसास नहीं होता।
प्यार तो आज पहले से भी ज्यादा है उससे,
फर्क बस इतना है की पहले मेरा इश्क मेरी,
हंसी में दिखता था और अब मेरे आंसुओं में दिखता है।
उसकी याद हमें बेचैन बना जाती हैं,
हर जगह हमें उसकी सूरत नज़र आती हैं,
कैसा हाल किया हैं मेरा आपके प्यार ने,
नींद भी आती हैं तो आँखे बुरा मान जाती हैं।
हर किसी को खुश करना शायद,
हमारे बस में ना हो लेकिन,
किसी को हमारी वजह से दुःख ना पहुचे,
यह तो हमारे बस में है।
उनको चाहा पर इज़हार करना नहीं आया,
कट गयी उम्र पर हमें प्यार करना नहीं आया,
उन्होंने कुछ माँगा भी तो मांगी जुदाई,
और हमें इंकार करना नहीं आया।