हिंदी शायरी : दिल जब भी मोहब्बत करता है तो हद से गुजर जाता है

मैं अबरार खान आपका स्वागत करता हूं अपने इस ब्लॉग पर, आपको यहां बहुत ही खूबसूरत शायरियों का कलेक्शन मिलेगा। मैं आशा करता हूं आपको ये शायरियां पसंद आयेगी। अगर आपको मेरी शायरियां अच्छी लगती है तो कमेन्ट करके जरूर बताए धन्यवाद।
हारा हुआ सा लगता है वजूद मेरा,
हर एक ने लूटा है दिल का वास्ता देकर।
सभी के नाम पर नहीं रुकती हैं धड़कनें,
दिल के भी कुछ उसूल हुआ करते हैं।
दुनिया की सबसे खूबसूरत जोड़ी मुस्कुराहट और आंसू है,
दोनों का एक साथ मिलना कितना मुश्किल है,
लेकिन जब ये मिलते हैं वो पल सबसे खूबसूरत होता है।
मरने से पहले एक बार खुल कर जी लेना,
इसे ही कहते हैं जिंदगी इश्क कर लेना।
उसकी दूरी ने छीन ली हैं मुझसे शरारतें मेरी,
और लोग समझते हैं कि बहुत सुलझ गया हूं।
अगर शक है मेरी मोहब्बत पर तो दो चार गवाह बुला लो,
हम आज अभी सबके सामने ये जिन्दगी तेरे नाम करते हैं।
दो पल की जिंदगी है इसे जीने के सिर्फ दो असूल बना लो।
रहो तो फूलों की तरह और बिखरो तो खुशबू की तरह।
कुछ दोस्त जिन्दगी में इस तरह शामिल हो जाते हैं,
अगर भुलाना चाहो तो और याद आते हैं,
बस जाते ही वो दिल में इस तरह कि आँखे बंद करो तो सामने नजर आते हैं।