तेरे किये वादों का इम्तिहान अभी बाकी है,
अधूरी क्यों रह गयी तुम्हारी यह बेरुखी,
अभी दिल के हर टुकड़े में तेरा नाम बाकी है।
2. जिसके लिए तोड़ दी मैंने सारी सरहदें,
आज उसी ने कह दिया कि जरा हद में रहा करो।
3. सबूतों की ज़रूरत पड़ रही है,
यक़ीनन दूरियाँ अब बढ़ रही हैं।
4. दिलों की बात भले करता हो जमाना,
मगर मोहब्बत आज भी चेहरों से ही होती है।
5. हम कुछ ना कह सके उनसे, इतने जज्बातों के बाद,
हम अजनबी के अजनबी ही रहे इतनी मुलाकातो के बाद।
6. जिंदगी गुजर ही जाती है तकलीफें कितनी भी हो,
मौत भी रोकी नहीं जाती तरकीबें कितनी भी हो,
मौत से बचने का सबसे शानदार तरीका है,
दूसरो के दिलों में जिंदा रहना सीख लो।
7. दो दिलों की धड़कनों में एक साज़ होता है,
सबको अपनी-अपनी मोहब्बत पर नाज़ होता है,
उसमें से हर एक बेवफा नहीं होता,
उसकी बेवफ़ाई के पीछे भी कोई राज होता है।



